फॉलोअप : कल्याण हत्या कांड के दूसरे दिन भी परिवार दहशत में
#परवेज अख्तर/सिवान:
बड़हरिया (सिवान) :
थाना क्षेत्र के नबीगंज गांव निवासी कल्याण साह (48)
की हत्या के दूसरे दिन भी गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
परिजन में शोक में डूबे हुए हैं। घटना के बाद गांव में तनाव है।
वहीं मृतक की विधवा ललिता देवी, पतोह चिंता देवी
पुत्र प्रमोद कुमार सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पीड़ित परिजन को यह सता रहा है कि हत्यारोपी नजरुदीन अंसारी
कोई घटना का अंजाम न दे।
ज्ञात हो कि शनिवार की रात विवाद का निपटरा कराने
के बहाने सरवरी खातून ने उसे बुलाकर घर ले गई जहां उसका प्रेमी
गोपालगंज जिला के उचकागांव थाना क्षेत्र के कपरपुरा गांव निवासी
नजरुद्दीन ने उसकी चाकू से गोद-गोद कर हत्या कर दी।
इस मामले में मृतक के पुत्र प्रमोद कुमार के आवेदन पर
गांव की मुमताज अहमद की पत्नी सरवरी खातून
तथा नजरुद्दीन को आरोपित किया गया।
—




Recent Comments