दुःखद : विषाक्त मछली खाने के बाद पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौत, एक इलाजरत

छपरा। सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के दरियापुर पंचायत के साधवारा गांव में मंगलवार की सुबह तीन लोगो की मौत की खबर से माहौल गमगीन हो गया।मृतकों में दो पिता-पुत्र के साथ एक अन्य बालक बताया जा रहा है।वही एक 22 वर्षीय युवक पटना में इलाजरत है।मृतकों शिवनंदन राय का 50वर्षीय पुत्र सुवास राय, सुवास राय का 15वर्षीय पुत्र बालाजी राय, और विजय राय का 6वर्षीय पुत्र बिरिज राय है, जबकि इलाजरत युवक सुवास राय का 23वर्षीय पुत्र मिथिलेश राय बताया गया है।मिली जानकारी के अनुसार दरियापुर थाना क्षेत्र के साधवारा गांव में बीती रात को मछली खाकर सोए एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से बीमार एक बच्‍चे को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में पिता-पुत्र और भतीजा शामिल हैं। कहा जा रहा है इस परिवार में रात के खाने में मछली बनी थी। भोजन के बाद परिवार के सदस्‍य सोने चले गए लेकिन कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिवार के सदस्‍य कुछ समझ पाते इससे पहले ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से बीमार घर के मुखिया को आनन-फानन में पीएमसीएच ले जाया लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। मंगलवार की सुबह उनकी भी मौत हो गई। मछली खाने से परिवार के एक अन्‍य युवक की हालत भी गंभीर है। उसका पीएमसीएच में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर की तलाशी ली तो एक जगह कीटनाशक दवा रखा पाया गया।इससे आशंका जताई जा रही है कि मछली में भूलवश मसाला के एवज में डाला गया हो, जिससे मछली विषाक्त हो गया हो।लेकिन पूरी जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा।

घटना की जानकारी मिलने पर सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर अमनौर मंडक अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति राकेश कुमार सिंह, युवा मोर्चा के धनंजय चतुर्वेदी, अजय गिरी एवं विनोद राय ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर शोक जताया और पुलिस पदाधिकारियों से पीड़ित परिवार को मदद व सुविधा के लिए बात किया। वहीं छपरा में पोस्टमार्टम प्रक्रिया में मदद कराया। घटना को लेकर सांसद राजीव प्रताप रूडी ने दुःख प्रकट किया।