कार्डधारी तथा बीना कार्डधारी सबको तीन माह तक फ्री दे राशन।

पानापुर (सारण)मंगलवार को थानाक्षेत्र के भोरहाॅ में जिला सचिव सभापति राय के आवास पर भाकपा (माले)के दर्जनों कार्यकर्ताओ ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।जिसमें सोसल डिसटेन्स का ध्यान रखा गया।माले कार्यकर्ताओं ने राज्य व केंद्र सरकार से माँग का तख्ती लेकर धारना पर बैठे थे।उनके माँग में मुख्य मुख्य रूप से1. पीएम केयर फंड से सभी मजदूरों को सकुशल घर पहुँचाए ।2.पीएम केयर फंड से सभी मजदूरों को दस हजार रूपये गुजारा भत्ता दो,तथा काम की गारंटी करो।3.सभी मारे गए मजदूरों को पीएम फंड से बीस बीस लाख रूपये दो।4.बीना कार्डधारी सहित सभी मजदूरों को तीन माह तक फ्री राशन देने की गारंटी करो।धरना स्थल पर जिला सचिव सभापति राय, सुशील पाण्डेय, लगन राम,गौतम प्रसाद, बीरेन्द्र राय,पुन्यदेव राय,रविन्द्र मांझी, कपूरचन्द साह,नागेन्द्र कुशवाहा, चन्देश्वर सहनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Recent Comments