
रिपोर्ट – सन्नी भगत
नवादा – नवादा में शनिवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर समहारनालय में स्तिथ सभागार में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिले के पत्रकारों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर डीएम कौशल कुमार ने कहा कि मीडिया समाज को प्रभावित करता है, राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर देश की बदलती पत्रकारिता का स्वागत है बशर्ते वह अपने मूल्यों और आदर्शों की सीमा- रेखा कायम रखें , मीडिया और प्रशासन के आपसी समन्वय से जिले को अस्थिर करनेवाले असामाजिक तत्वों के मंसूबे फेल हो गए। जिलेवासियों ने हाल के दिनों में साम्प्रदायिक सद्भाव का जो सामंजस्य पेश किया है, वह सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि कार्यपालिका और मीडिया में समन्वय बेहद जरूरी है। समाज को विकास के मार्ग पर ले जाने में दोनों की महती भूमिका होती है। उन्होंने जिले के पत्रकारों को प्रगतिशील पत्रकारिता की अपील की।
डीएम कौशल कुमार ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिले के पत्रकारों को शुभकामनाएं देकर उनकी भूमिका की सराहना की है।
वहीं कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने एक दूसरे को बधाई दी.
मौके पर वरिष्ट पत्रकार राम रतन सिंह रत्नाकर, राम जी प्रसाद, डॉo अशोक प्रियदर्शी , सुधीर कुमार, विनय पांडेय, सन्नी भगत, संदीप कुमार , अमन सिन्हा, सुनील कुमार, मनमोहन कुमार, अमित कुमार ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.




Recent Comments