दाहा नदी में दिखा अज्ञात शव

✍परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान : एमएचनगर थाना के उसरी पुल के समीप बुधवार की शाम एक अज्ञात शव को लोगों ने देखा। लोगों का कहना है कि नदी के बीच धारा में एक युवक का शव कहीं से उपलाते हुए आया और उसरी खुद्दीदास मठ घाट के निकट रुक गया। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गयी। लोग शव को देख कर तरह तरह की चर्चा कर रहे थे। कुछ लोगों का कहना है कि युवक की हत्या कर नदी में फेंक दिया है तो कुछ और बातें कर रहे थे। मृत युवक काला गंजी व हल्का काला लुंगी पहना हुआ था। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी है।