गंगा-सरयू के जलस्तर में तेजी से हो रहा है वृद्धि , तटीय व दियारा इलाकों में लोगों की उड़ी नींद
#गंगा सरयू के जलस्तर में पिछले 24 घंटे से तेजी से वृद्धि जारी:

#दिग्विजय सिंह बबलू /डोरीगंज :
डोरीगंज (सारण) :
“”””””””””
गंगा सरयू के लगातार वृद्धि से तटीय व दियारा के इलाकाो में जहां लोगों की नींदे उड़ी हुयी है। वहीं पिछले 24 घंटे में जलस्तर में
अप्रत्याशित वृद्धि के कारण सरकारी गैर सरकारी, निजी सम्पति की भी क्षति होने की सूचना मिली है। जिसमें कई नावे विभिन्न घाटों पर सरकार द्वारा जब्त बालू नदी के तेज बहाव में बह गये। जिससे लाखों रूपये की राजस्व की हानि हुई है।गंगा सरयू के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि से डोरीगंज थाना पुलिस द्वारा जब्त आधा दर्जन नाव नदी में विलीन हो गयी। जब्त नाव मालिकों का कहना है कि डोरीगंज थाना पुलिस द्वारा नाव को निकालने के लिए आदेश नही दिया गया । अचानक जलस्तर वृद्धि से
धीरे-धीरे उनकी नावे डूब गयी और अब विलीन भी हो गयी। इस सम्बंध में डोरीगंज थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि जब्त आधा दर्जन नावे नदी मे अचानक अप्रत्याशित जलस्तर की वृद्धि से डूब
गयी है।




Recent Comments