दवा विक्रेता संघ ने की बैठक, अवैध दवा बिक्री पर लिया निर्णय

मढ़ौरा, सारण, बिहार ।
नगर क्षेत्र के औषधि विक्रेता संघ की एक बैठक स्थानीय चीनी मिल कालोनी में सम्पन्न हुई । बैठक में दवा व्यवसायियों ने व्यावसय से संबंधित कठिनाइयों पर चर्चा करते हुएं संघ की मजबूती पर बल दिया । इस दौरान नगर व प्रखंड के किराना दुकान में दवा बिक्री पर सदस्यों ने विरोध जताया ‌। किराना दुकानों पर बिक रही दवाइयों पर रोक लगाने के लिए औषधि निरीक्षक को सुचना के साथ ध्यान आकृष्ठ करने के लिए पहल करने की निर्णय लिया गया। बैठक दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष जयकिशोर सिंह, सचिव सोनू सिंह, सारिक अहमद, आलमगीर आलम, नीरज सिंह, धनबीर सिंह, अशोक सिंह, राजकुमार गिरि, नवाब अहमद, दिनेश सिंह सहित अन्य दुकानदार उपस्थित थे ।