8वीं बिहार राज्य सीनियर महिला हैंडबॉल के लिए 14 सदस्यीय सारण टीम रवाना

छपरा : शुक्रवार को मशरक के राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रशिक्षण केंद्र से सारण महिला हैंडबाल 14 सदस्यीय सारण टीम को पीएचसी मशरक के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने रवाना किया । मालूम हो कि सीनियर महिला हैंडबॉल की 8वीं राज्य प्रतियोगिता शेरपुर पटना में 7 से 9 दिसम्बर तक होनी है। जिसमें भाग लेने के लिए सारण से 14 सदस्यीय टीम की चयन की गई है।टीम की रवानगी के मौके पर विद्यालय प्रभारी प्रधानध्यापक अरुण कुमार बरनवाल , जिला हैंडबॉल संघ के सचिव संजय कुमार सिंह , संत जलेश्वर एकेडमी के प्रबंधक विनीत कुमार , प्रशिक्षक अभिषेक कुमार सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रशिक्षक रीतेश सिंह सहित अन्य थे । राज्य प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि चेयर मैन बिहार हैंडबॉल विधान पार्षद इंजीनियर सच्चिदानन्द राय ने सारण टीम के बेहतर प्रदर्शन की शुभकामना दी । टीम कप्तान राष्ट्रीय खिलाड़ी पल्लवी कुमारी जबकि टीम मैनेजर आकाश कुमार के नेतृत्व में सारण टीम में राष्ट्रीय खिलाड़ी अंजली कुमारी के अलावे निधि कुमारी , पल्लवी कुमारी, रीना कुमारी , सीमा कुमारी, खुशबू कुमारी , अंकिता कुमारी , मुस्कान कुमारी , सोनी कुमारी , मधु कुमारी, पम्मी कुमारी , तन्नू कुमारी शामिल है।




Recent Comments