
ऑटो के पलटने से शादी समारोह से लौट रहे आधा दर्जन सवार घायल
Ph
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र से गुजर रही मशरक महम्मदपुर एस एच-90 पर बंगरा गढ़ गांव के पास अनियंत्रित ट्रक से बचने की चक्कर में एक परिवार के लोगों से भरी ऑटो गढ़े में पलट गई जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उसी रास्ते जा रहें गश्ती पर निकलें थानाध्यक्ष राजेश कुमार की मदद से इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आशीफ इकबाल ने प्राथमिक उपचार किया। चालक और एक पैसेंजर की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। घायलों में पानापुर थाना क्षेत्र के रसौली बिन टोली गांव निवासी योद्धा राउत की पत्नी सकली देवी, महेश राउत का पुत्र आनन्द कुमार, पुत्री आरती कुमारी, त्रिभुवन राउत का पुत्र युवराज कुमार और चालक मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव निवासी वीर बहादुर सिंह हैं। घटना के बारे में घायलों ने बताया कि वे सभी बैकुंठपुर से फुआ के यहा से शादी समारोह में शामिल होकर ऑटो में सवार होकर घर आ रहें थें कि बंगरा गढ़ गांव के पास अनियंत्रित ट्रक से बचने की चक्कर में ऑटो गढ़े में पलट गई जिसमें सभी घायल हो गए। तभी मौके पर गश्ती दल में पहुंचे थानाध्यक्ष की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।




Recent Comments