माझी (सारण) । जयी छपरा गांव में उस समय कोहराम मच गया जब एक युवक की मौत होने की खबर गांव में पहुची। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जयी छपरा गांव निवासी रघुनाथ महतो का पुत्र जगलाल महतो दिल्ली में पेंटर का काम करता था। घटना के दिन वह खाना खाकर सोया तो सोया रह गया। सुबह जब उसके साथी जगाने गए तो उसको मृत पाए।इस घटना की सूचना जैसे ही गांव में पहुची पूरे गांव में मातमी सनाटा छा गया।
जगलाल महतो दो भाइयों में सबसे बड़े थे। जगलाल महतो को एक पुत्र और तीन पुत्रिया है।
इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुचे पूर्व उप प्रमुख आनंद पाण्डेय , सामाजिक कार्यकर्ता सुधाकर मिश्रा ,मुखिया प्रतिनिधि जयप्रकाश महतो ने घटना के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस घटना को साहिब दरबार सेवा संस्थान के संस्थापक देवेंद्र सिंह उर्फ बबुआ जी दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा पीड़ित परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराने की बात कही।इस घटना के बाद से पूरा परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है।