तरैया, सारण। प्रखंड के रेफरल अस्पताल तरैया में बुधवार को विभिन्न गांवों से आए 69 व्यक्तियों का कोविड-19 जांच किया गया। जिसमें फरीदनपुर गांव का एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गया। उक्त जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया कि बुधवार को रैपिड एंटीजन किट से 69 व्यक्तियों का कोविड-19 जांच किया गया जांच के क्रम में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वही 16 व्यक्तियों का सैंपल कलेक्ट कर आरटी पीसीआर जांच के लिए भेजा गया है। संक्रमित व्यक्ति को आवश्यक दवाओं के साथ होम क्वॉरेंटाइन रहने का निर्देश दिया गया है। अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने बताया कि कोरोना संक्रिमत व्यक्तियों का समय-समय पर अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा संक्रिमत व्यक्तियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाता है। वही अब तक प्रखंड क्षेत्र में कोरोना के कुल 21 एक्टिव केस हैं, उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अभी कोरोना पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, इसलिए लोग बेपरवाह होकर भीड़-भाड़ एवं बाजारों में ना घूमे। सभी लोग फेस मास्क अवश्य लगाएं व शारीरिक दूरी का पालन करते हुए अपने कार्यों को करें। किसी प्रकार की परेशानी होने पर चिकित्सकों से अवश्यक सलाह के बाद ही दवाओं का सेवन करें। कोविन पोर्टल पर टीका के लिए रजिस्ट्रेशन कर लें और अपनी बारी पर कोविड-19 का टीका आवश्य लें।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- मढ़ौरा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों में मातम
- मढ़ौरा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों में मातम
- छपरा: शिक्षक निर्वाचन की घोषणा के साथ आचार संहिता लागू, प्रशासन ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग
- छपरा: श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुई विधायक छोटी कुमारी, क्षेत्रवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना
- डॉ. उत्कर्ष राज ने एमबीबीएस फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया पोखरेड़ा और तरैया का मान
- डॉ. उत्कर्ष राज ने एमबीबीएस फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया पोखरेड़ा और तरैया का मान
- पुलिस एसोसिएशन ने एसीआर की विसंगतियों से अटकी पदोन्नति का उठाया मामला, पुलिस मुख्यालय भेजे गए संशोधित प्रस्ताव की मांग
- वाहन के धक्के से युवक की मौत, परिजनों मेें मची चीख-पुकार
- समाज के सजग प्रहरी थे भूपनारायण बाबू: रामबाबू
- छपरा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान: शिल्पी पोखरा परिसर में विधायक ने किया श्रमदान
- विद्यार्थी सहयोग शिविर का हुआ आयोजन
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम संपन्न: राष्ट्रभक्ति और संकल्प के साथ गूंजे राष्ट्र धर्म के नारे
- दर्दनाक सड़क हादसा: परीक्षा देकर लौट रही नवविवाहिता की ट्रक से कुचलकर मौत, देवर घायल
- सारण क्रिकेट लीग 2026: पटना के ऊर्जा स्टेडियम में 21 नवंबर से सजेगा मेला, मैदान में उतरेंगी 10 दमदार टीमें
- लापता व्यक्ति की तलाश में खोजी कुत्ते के साथ खंगाला गया बंद चीनी मिल का खंडहर
- बिहार के कंप्यूटर कर्मियों का बड़ा ऐलान: राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए होगा चरणबद्ध आंदोलन, छपरा में बना संयुक्त मोर्चा
- पटना में ग्राम कचहरी सचिवों की बैठक: सारण के पवन कुमार बने प्रदेश अध्यक्ष
- छपरा इंजीनियरिंग कालेज का एनबीए विशेषज्ञ टीम ने किया तीन दिवसीय मूल्यांकन
- जे.आर. पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर
- छपरा: मदरसा शिक्षक के बेटे मो. रैयान अली ने अंग्रेजी विषय में पास की यूजीसी नेट परीक्षा
- बंगाली बाबा घाट पर स्नान के दौरान डूबा 17 वर्षीय किशोर, एसडीआरएफ की तलाश जारी
- शिक्षक संघ बिहार: सारण जिला इकाई की बैठक संपन्न, सातवें वेतनमान व अन्य मांगों को लेकर संघर्ष का ऐलान
- दिल्ली सड़क हादसे में मढ़ौरा के तारकेश्वर महतो की मौत, प्रवासियों के मददगार के असमय जाने से तेजपुरवा गांव में पसरा मातम
- ट्रक और एंबुलेंस की टक्कर के बाद एंबुलेंस में फंसा चालक, चार गंभीर
- भारतीय सेना में आर्मी लेफ्टिनेंट बनने पर तरैया में हुआ भव्य स्वागत
Recent Comments