दैनिक खोज खबर/भेल्दी(सारण)। स्नान करने के बाद गांव के ही एक पोखरा में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई।मृतक शमी रजा(12) भेल्दी थाने के अरना गांव के महरूम अलियास अंसारी का पुत्र बताया जाता है।
मिली जानकारी के अनुसार छात्र शमी रजा गांव के कुछ बच्चों के साथ गांव के ही एक नीजि पोखरा में स्नान करने के लिए गया था।स्नान करने के क्रम में शमी अचानक पोखरा में डूब गया।उसके डूबने के बाद बच्चे शोर मचाने लगे तो गांव के लोग जुट गए और पोखरे में तलाशी की तो शमी का शव मिला।शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।शमी का शव देखते ही उसकी बड़ी बहन शाहिन प्रवीण व छोटा भाई रेहान रजा फफक-फफक कर रोने लगे।छात्र की मौत के बाद गांव वाले भी गम में डूबे हुए हैं।छात्र की मौत के बाद मुखिया प्रतिनिधि रामनाथ बैठा ने मृतक के परिजनों को ढाढस बढाते हुए गहरी संवेदना ब्यक्त की।




Recent Comments