बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सीवान इकाई का चुनाव सम्पन्न,मिथिलेश सिंह अध्यक्ष,अरविंद पाण्डेय महासचिव चूने गए…..

बिहार-श्रमजीवी पत्रकार यूनियन सीवान इकाई की कार्यकारिणी का चुनाव शनिवार को सम्पन्न हो गया। इसमें अध्यक्ष पद के लिए दैनिक भास्कर के संवाददाता मिथिलेश कुमार सिंह को अध्यक्ष, आज के ब्यूरोचीफ अरविंद पांडेय को महासचिव,प्रभात खबर के ब्यूरोचीफ बाल्मीकि मणि तिवारी को उपाध्यक्ष, आजतक के जिला संवाददाता चंदन कुमार (बंटी) को उपाध्यक्ष,तथा सचिव के रूप में न्यूज-18 इंडिया के जिला संवाददाता मृत्युंजय कुमार सिंह तथा हिन्दुस्तान के वरीय संवाददता अनीश पुरुषार्थी को चुना गया।
वहीं कौमी तंज़ीम के ब्यूरोचीफ जमाले फारूक को कोषाध्यक्ष चुना गया। बतौर चुनाव प्रभारी एबीपी न्यूज के संवाददाता वरीय पत्रकार कैलाश कश्यप के देखरेख में सभी पदाधिकारियों का चुनाव शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरिके से निर्विरोध व ध्वनिमतों से किया गया जो सीवान में पत्रकारों के बीच एकता व बेहतर भाईचारा क़ायम रहा ।इस मौके पर जिले दर्जनों पत्रकार मौजूद थे ।