
सदस्यता अभियान में बीजेपी ने मढ़ौरा से 22 सौ नये सदस्यों कीसूची जिला को सौपी
#संजीव कुमार/मढ़ौरा (सारण) : बीजेपी की स्थानीय इकाई की तरफ से प्रखंड और नगर में शुरू किये गये सदस्यता अभियान के तहत कुल 22 सौ नए सदस्य की सूची जिला अध्यक्ष को सौपी गई I स्थानीय गढ़देवी चौक पर बीजेपी नेता मनोज सिंह के नेतृत्व में संचालित एक कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश रमण और जिलाअध्यक्ष रमेश प्रसाद की मौजूदगी में नये सदस्यों की सूची जिला सदस्यता प्रभारी श्री कांत पाण्डेय को सौपा गया I

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की जान है और कोई भी पार्टी अपने सदस्यों की संख्या के आधार पर ही पहचान बनती है I जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद ने कहा कि मढ़ौरा सदर में पार्टी ने 3 हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था I

मनोज सिंह के नेतृत्वा में सदर से 17 सौ और नगर से पांच सौ नये सदस्य बनाया गया है जो एक अच्छी प्रगति है I पार्टी का सदस्यता अभियान जारी है, यह लगता है की मढ़ौरा लक्ष्य से काफी आगे जायेगा I समारोह में नगर के वार्ड 13 की पार्षद मीरा देवी सहित चार दर्जन से अधिक लोगों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण किया I

समारोह में किसान मोर्चा के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह सेंगर, जिला उपाध्यक्ष रंजित सिंह, वरीय नेता शम्भू सिंह, श्याम नंदन विद्रोही, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बब्लू मिश्रा, मंडल अध्यक्ष पूर्वी भारतेश्वर सिंह , मिठू महतों, राकेश उजाला, अनिल ठाकुर,बद्री सिंह, मिथलेश सिंह, सुजीत सिंह, ललन जयसवाल, संजय सिंह, बाल मुकुंद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे I




Recent Comments