डीएलएड उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को मिला अंक-पत्र
✍परवेज अख्तर/सिवान;

सीवान-: मंगलवार को शहर के डायट परिसर में डीएलएड नियमित सत्र 2017-19 के उत्तीर्ण शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच मूल अंक-पत्र का वितरण किया गया। डायट की प्राचार्या सविता कुमारी के हाथों अंक-पत्र पा कर शिक्षक काफी उत्साहित दिखे। प्राचार्या ने उत्तीर्ण शिक्षकों के उज्जवल भविष्य की कामना की।कहा शिक्षक पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ विद्यालयों में बच्चों को सिखाने का कार्य करें तभी उनके प्रशिक्षण का उद्देश्य पूरा हो पाएगा। वहीं डायट के वरीय व्याख्याता हृदयानंद सिंह ने कहा कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार शिक्षकों के प्रयास से ही संभव है। जबकि व्याख्याता अरविंद सिंह ने कहा डायट से प्राप्त ज्ञान विद्यालय में बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस उपलब्धि से वे ट्रेंड टीचर की श्रेणी में आ गए हैं। इससे उनके वेतन में प्रतिमाह लगभग सात- आठ रुपये की एकमुश्त बढ़ोतरी हो जाएगी।