तरैया/सारण:

मंगलवार को सुबह सारण डीएम सुब्रत कुमार सेन एवं सारण एसपी हरिकिशोर राय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखण्ड कार्यालय तरैया में बीडीओ राकेश कुमार,थानाध्यक्ष राजेश कुमार, सीओ वीरेंद्र मोहन एवं रेफरल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रीनाथ प्रसाद को कोरोना को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।डीएम ने कहा की कोरोना एक महामारी का रूप ले रहा है।इसको लेकर आप सभी घबराए नहीं धैर्य बनाए रखे और प्रखण्ड स्तर पर पूरी चौकसी बरते और लोगो को जागरूक करें।सभी लोग लॉक डाउन का पालन करें।लॉक डाउन तोड़ने वाले पर सख्ती से करवाई किया जायेगा।सड़को पर कोई अनावश्यक वाहन नहीं चलेंगे।किराना दुकान और दावा दुकान खुले रहेंगे।वैसे लोग जो बाजार में अनावश्यक गाड़ी घुमा रहे है।उनपर पुलिस करवाई करेगी।वैसे लोग जो विदेश से या किसी अन्य राज्य से गाँव आ रहे है और लोग गाँव मे घुसने का विरोध कर रहे है।उन्हें पंचायत के चिन्हित स्कूलों में ठहराया जाएगा।स्वस्थ्य विभाग की टीम संदिग्ध मरीज की जाँच करेंगे।सभी स्वस्थ्य कर्मी इस अवधि में प्रखण्ड मुख्यालय में बने रहेंगे।इसके लिए उन्हें एक माह का अतिरिक्त वेतन पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा।वीसी के माध्यम से कोरोना को लेकर सारण डीएम व एसपी ने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।