सीवान में छात्रा के साथ दुष्कर्म , आरोप में कोंचिग संचालक सहित तीन गिरफ्तार
◆चैनपुर बजार स्थित एक कोचिंग सेंटर की है घटना
◆पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये कोंचिंग संचालक, शिक्षक व सहपाठी को किया गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सीवान.
सिसवन. चैनपुर ओपी थाने के चैनपुर बजार स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने गई एक 14 वर्षीय छात्रा के साथ बुधवार की दोपहर कोचिंग संचालक व शिक्षक समेत तीन दरिंदों द्वारा गैंगरेप की घटना प्रकाश में आने के बाद प्रशासन की बेचैनी बढ़ गई. मिली जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद सभी दरीदें पीड़ित छात्रा को शौचालय में बेहोशी की हालत में छोड़ फरार हो गये. इधर समय से छात्रा जब अपने घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाशना शुरू कर दिया. करीब रात आठ बजे परिजनों ने सिसवन थाने की पुलिस की मदद से छात्रा को कोचिंग संस्थान के शौचालय से बेहोशी की हालत में बरामद किया. पुलिस ने छात्रा का पहले सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया. पुलिस ने त्वरित कारर्वायी करते हुये कोचिंग संस्थान के संचालक मो. जावेद, शिक्षक मेराज तथा छात्रा के एक सहपाठी मो. आरिफ को गिरफतार करने में सफल रही. इसके बाद डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. गुरुवार की सुबह जब लोगों को गैंगरेप की जानकारी हुयी तो काफी संख्या में लोग दोपहर चैनपुर के आंबेडकर चौक पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़े. आक्रोशित लोग प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते करीब पांच घंटे सड़क जाम रखा. इस दौरान लोगों ने आगजनी कर चैनपुर बाजार को बंद करवा दिया. पुलिस ने उग्र लोगों को समझा-बुझाकर कर शांत कराया. पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार ने बताया कि छात्रा के एक परिजन के बयान पर महिला थाने में एक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. इसमें कोचिंग संचालक, एक शिक्षक सहित तीन लोगों को आरोपित किया गया है. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराया. उन्होंने बताया कि जांच के बाद तीनों को जेल भेजा जायेगा.
—————




Recent Comments