
मढ़ौरा(सारण)। शनिवार की सुबह मढ़ौरा नगर पंचायत की उपमुख्य पार्षद व राजद व्यावसायिक प्रकोष्ठ के नेता विष्णु गुप्ता की पत्नी 34 वर्षीय राखी कुमारी की असामयिक निधन की खबर से शोक की लहर फैल गई। राखी कुमारी मढ़ौरा सब्जी मंडी निवासी रामाकांत प्रसाद की पुत्रवधू है।उपमुख्य पार्षद राखी कुमारी काफी ही जनप्रिय जनप्रतिनिधी थी।उसके निधन की खबर से उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार 3 मई को तबियत खराब होने की शिकायत पर परिजनों ने पटना एम्स में भर्ती कराया था।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात तक राखी कुमारी से परिजनों की बात हुई, सबकुछ सामान्य चल रहा था।शनिवार की सुबह अस्पताल प्रशासन द्वारा मौत हो जाने की खबर दी गई।लेकिन फिलहाल राखी कुमारी की शव को परिजनों को नहीं दिखाया गया है।




Recent Comments