सिवान। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहनी चंवर के समीप बड़हरिया-सिवान मुख्य मार्ग पर गुरुवार की सुबह कार व डंपर की आमने सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने कार जब्त कर थाना लेकर आई।जबकि एक युवक घायल हो गया। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने तीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक घायल को स्थित गंभीर को देखकर पटना रेफर कर दिया। पुलिस ने एक शव का पोस्टमार्टम कराया जबकि दो शव को स्वजन लेकर चले गए। मृतकों की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के कर्बला निवासी मासूम अंसारी उर्फ जैन, छाका टोला निवासी मोहम्मद फैशल के रूप में हुई। जबकि एक घायल व एक मृतक की पहचान शुक्रवार की देर शाम तक नहीं हो पाई थी। जानकारी के अनुसार सभी किसी कार्य को लेकर शहर जा रहे थे, तभी बरहनी में सिवान की तरफ से आ रहे डंपर की चपेट में कार आ गई।





Recent Comments