
दैनिक खोज खबर.मढ़ौरा(सारण)। मढ़ौरा चीनी मिल हाता मैदान में झारखंड और हरियाणा के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। स्थानीय विधायक व खेल कला संस्कृति मंत्री जितेंद्र कुमार राय एवं बिहार खेल प्राधिकरण डीजी रविंद्र शंकरण ने खिलाडियों का परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया। खेल के मध्यांतर तक झारखंड की टीम एक गोल से आगे निकल गई। वहीं खेल समाप्ति पर झारखंड की टीम ने 3- 0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर मैच का खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता और उप विजेता टीम को खेल मंत्री के हाथों ट्राफी वितरण किया गया।इस मौके पर खेल प्राधिकरण के डीजी रविंद्र शंकरन ने मढ़ौरा में व्यवस्थित तरीके से बढ़िया इंतजाम के लिए एसडीएम डॉ प्रेरणा सिंह एवम डीएसपी नरेश पासवान के प्रयासों को सराहा और उन्हें धन्यवाद दिया। मंच से संबोधित करते हुए डीजी श्री शंकरन ने कहा कि मढ़ौरा को बिहार राज्य का पहला खेल गांव बनने का गौरव मिला। मढ़ौरा को आदर्श खेल गांव घोषित करते हुऐ खेल डीजी ने कहा कि बिहार सरकार ने नई खेल नियवामावली लागू किया हैं। जिसमे बेहतर खिलाडियों को 50 हज़ार से एक करोड़ तक के पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया हैं। वहीं उत्कृष्ट खिलाडियों को सरकारी नौकरी भी मिलेगी। अब खेल से युवक और युवती एसडीओ, डीएसपी और बीडीओ की नौकरी सीधे प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर मंत्री जितेन्द्र कुमार राय, खेल प्राधिकरण के डीजी रविंद्र शाकरण, सारण एसपी गौरव मंगला, एसडीओ प्रेरणा सिंह, डीएसपी नरेश पासवान, जिला खेल पदाधिकरी शमीन अहमद समेत जिला के सामान्य प्रशासन, पुलिस प्रशासन, खेल से जुड़े दर्जनों अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बता दे कि नेशनल महिला अंडर- 17 में देश ढाई दर्जन टीमों ने हिस्सा लिया। नेशनल महिला फुटबॉल अंडर 17 का आयोजन सारण में पहली बार हुआ। लीग मुकाबले के लिए जिला मुख्यालय छपरा और मढ़ौरा को चयनित किया गया था। वही दोनों सेमीफाइनल मुकाबला जेपी विश्विद्याल के मैदान में खेला गया। जबकि मढ़ौरा में चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला थाना के पीछे चीनी मिल हाता मैदान में उत्सवी माहौल में संपन्न हुआ।




Recent Comments