झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
✍परवेज अख्तर/सिवान;
हुसैनगंज (सिवान) : थाना क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत में रविवार को महावीरी मेला हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह मेला हर साल कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन धूमधाम से मनाया जाता है। मेले को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में दोनों समुदायों के बुद्धिजीवियों की अहम भूमिका रही। मेले में चांद पर श्रीकृष्ण की झांकियां काफी मनमोहक थी। इसके अलावा अन्य झांकियां भी निकाली गई जो आकर्षण का केंद्र रही।




Recent Comments