● लोकनायक की धरती पर बने रिंग बांध से सुरक्षित है दियारा क्षेत्र

o लोकतंत्र की मजबूती का जेपी का सपना पूरा कर रहे है नरेंद्र मोदी
o वर्ष 2017 में लोकनायक की जयंती समारोह में श्री रुडी ने कटाव से बचाने का किया था वादा
o 1990 में बने अन्तर्राज्यीय परिषद् में सांसद रुडी ले गये थे मामला
o 2014 में तत्कालीन केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और जहाजरानी मंत्री श्री नितिन गडकरी का भी मिला सहयोग
o बिहार सरकार की 93 करोड़ की परियोजना
o उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का 41 करोड़ की योजना


छपरा,11 अक्टूबर 2020 । अपने विचारो, दर्शन और व्यक्तित्व से देश की दिशा तय करने वाले व युवाओं में परिवर्तनकारी क्रांति का नाद करने वाले सर्वप्रिय नेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी को उनकी जयंती पर मेरा नमन। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से सारण सांसद सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी ने उक्त बाते कहते हुए लोकनायक को अपनी श्रद्वांजली व्यक्त की। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि जेपी ने युवाओं में क्रांति का नाद किया और लोकतंत्र की पुर्नस्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिस प्रकार लोकतंत्र की मजबूती का सपना जेपी देखा करते थे, नरेंद्र मोदी की सरकार उसी काम को आगे बढ़ा रही है। जेपी के सूत्र जनता खुशहाल तो लोकतंत्र खुशहाल को आधार बनाकर ही मोदी सरकार जनता की खुशहाली की योजनाओं पर काम कर रही है। जयप्रकाश नारायण की देशभक्ति और उनके संगठन क्षमता से सदैव प्रेरित रहने वाले सांसद रुडी ने आगे कहा कि सिताबा दियारा स्थित उनकी जन्मभूमि निरंतर नदी के कटाव से विलुप्त होने की कगार पर थी। इसपर जब किसी ने ध्यान नहीं दिया तब उसे हमने रिंग बांध बनवाकर नदी के कटाव से बचाने का प्रयास किया जो अब सफल हुआ है। विदित हो कि वर्ष 2017 के अक्टूबर में सिताब दियारा को बचाने के लिए आंदोलन कर रहे नागरिकों के बीच श्री रुडी ने जो वादा किया था उसे रिंग बांध के रूप में पूरा किया।
सिताब दियारा में बिहार और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयास से 130 करोड़ की लागत से बनाये गये रिंग बांध की चर्चा करते हुए सांसद रुडी ने कहा कि विलुप्त होने के कगार पर खड़े सिताब दियारा को बचाने के लिए 93 करोड़ की लागत से रिंग बांध के निर्माण संबंधी परियोजना के प्रस्ताव को बिहार सरकार से स्वीकृति दिलाते हुए योजना को पूरा किया गया। साथ ही गांव में बिजली,पानी ,केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा म्यूजियम का निर्माण उस गांव में एम्बुलेंस,जल का उत्तम व्यवस्था आदि किया गया है। बतादें कि रिंग बांध निर्माण के लिए रुडी ने जल, संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय की सलाहकार समिति द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के 40.4976 करोड़ की राशि का प्रस्ताव भी स्वीकार करवाया। दरअसल इसके लिए सारण सांसद श्री राजीव प्रताप रुडी ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से अलग-अलग मुलाकात कर सिताब दियारा को बचाने की बात कही थी और इसके लिए दोनों राज्य सरकारों का सहयोग मांगा था।
परियोजना का दो राज्यों से जूड़े होने के कारण केंद्र और राज्यों के सामान्य हित के व्यापक विषयों को देखने वाली अंतर-राज्य परिषद में इस विषय को रखने के लिए श्री रुडी ने तत्कालीन केन्द्रीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह से मिलकर चर्चा की और उन्हें इस परियोजना के संदर्भ में विस्तार से बताया था। मालूम हो कि भारतीय संविधान में केन्द्र और राज्यों के मध्य संबंधों मे समन्वय व इनसे संबन्धित विवादित मुद्दों को सुलझाने हेतु प्रशासनिक स्तर पर 1990 में अन्तर्राज्यीय परिषद् का गठन किया गया था। यही नहीं मामला नदियों के कटाव से जूड़ा होने के कारण श्री रुडी ने इसके लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री श्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की और सिताब दियारा को बचाने में उनका सहयोग मांगा। श्री रुडी के प्रयास और बिहार सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से अब सिताब दियारा को बचाने के लिए रिंग बांध बनकर तैयार है