रेल विधुतीकरण के लिये टंगे विधुत तार को काटकर ले गए चोर

मढ़ौरा(सारण) :
छपरा कचहरी-थावे रेलखंड के मढ़ौरा स्टेशन पर विधुतीकरण के लिये टंगे तांबे के तार को काटकरअज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है। जिसको लेकर शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों ने सूचना पर मढ़ौरा स्टेशन पहुंचकर जांच किया। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि स्थानीय स्टेशन पर रेल की कुछ बोगियां लगी हुई हैं, जिसका फायदा उठाकर चोर बोगी के ऊपर चढ़कर दो बोगियों के उपर के विधुत तार को काट लिया। चोरी गये तार की लंबाई लगभग 30 मीटर बतायी जा रही है। इसकी जानकारी सुबह में स्टेशन कर्मी की लटके हुए बिधुत तार को देखकर हुई। तब इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दी गी। सूचना पाकर रेल पुलिस और कुछ अधिकारी आकर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटे गये थे । बता दें कि उक्त रेलखंड पर विधुतीकरण का कार्य प्रगति पर है,जहां पर आमतौर पर एक जोड़ी ही ट्रेनें प्रतिदिन परिचालन होती है। रेलवे अपने स्तर से कार्यो की निगरामी करता रहता है इसके बाद भी चोरो ने पिछले दिनों में मशरक के पास से भी विधुत तार की चोरी कर ली थी । बाद में चोरी द्वारा पानी के अंदर छुपा के रखे तार को पुलिस ने बरामद कर लिया था ।