दैनिक खोज खबर/पानापुर (सारण ) सारण तटबंध के सगुनी ढाला के सामने बुधवार की रात पुलिस ने बाइक से बिक्री के लिए दस लीटर स्पिरिट के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार धंधेबाज भोरहा गांव निवासी मुन्ना सिंह बताया जाता है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गंडक दियारा क्षेत्र से शराब धंधेबाजों द्वारा  कच्चे  स्पिरिट की बेरोकटोक सप्लाई की जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस ने जाल बिछाया. इसी  बीच बाइक से स्पिरिट ले जा रहे धंधेबाज को पुलिस ने रुकने का इशारा किया. पुलिस को देखते ही धंधेबाज भागने लगा जिसे पुलिस बलो ने खदेड़कर पकड़ लिया. पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया वही धंधेबाज के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय भेज दिया.