पुलिस के देखते ही धंधेबाज भागने में हुआ सफल

जनादेश /सोनपुर। नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभेपुर माही किनारा के पास शराब बेचे जाने की सूचना पर जैसे ही नयागांव पुलिस शनिवार को पहुंची वैसे ही शराब के धंधेबाज पुलिस को देखते ही चार ट्यूब में रखें 200 लीटर देसी शराब छोड़ कर भाग निकला। हालांकि पुलिस काफी दूर तक उक्त धंधेबाज का पीछा किया किंतु धंधेबाज भागने में सफल रहा। पुलिस ने शराब के धंधे बाज को चिन्हित कर लिया है। इस संबंध में पूछे जाने पर नयागांव थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने बताया कि शोभेपुर का जितेंद्र महतो तथा अनिल महतो के खिलाफ पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर रही है।