बारिश से गिरा ट्रांसफॉर्मर सहित पांच पोल, बिजली आपूर्ति ठप

✍परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा (सिवान) : प्रखंड के अरजल-मंद्रापाली मुख्य पथ के पास शुक्रवार को अधिक बारिश के कारण विद्युत ट्रांसफॉर्मर और पांच हाईटेंशन
पोल खेत में गिर गया है। इस संदर्भ में जब हसनपुरा जेई संतोष कुमार से पूछा गया तो उनका कहना है कि इसके बारे में ग्रामीणों द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई है।