
सम्पूर्ण क्रांति का आवाहन कर विद्यार्थियों को जोड़ने वाले जयप्रकाश नारायण उर्फ जेपी को उनकी जयंती पर विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने जन्मस्थली सिताबदियारा में श्रद्वांजलि दी।
डॉ सी एन गुप्ता ने सिताबदियारा में जेपी के जन्मभूमि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि,लोक नायक ने 1970 के दशक में हमारे लोकतंत्र की राजनीतिक दिशा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी विचारधारा हमारे लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने वाला स्तंभ है।जेपी जीवन पर्यंत लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं भ्रष्टाचार से लड़ते रहे. वे युवाओं के प्रेरणा-श्रोत रहे.




Recent Comments