जीरादेई में एटीएम के कुब्यवस्था से लोग परेशान
परवेज अख्तर/सिवान;
जीरादेई। प्रखण्ड के जमापुर बाजार में स्थित एस बी आई बैंक के सटे एस बी आई का ए टी एम कुब्यवस्था का शिकार होता जा रहा है। ए टी एम रूम में कुल पाँच मसीन लगे है लेकिन लगभग दो से तीन दर्जन से ज्यादा लोग रुम में हमेशा मौजूद रहते हैं। लोगों के अनुसार गार्ड के रूप में तैनात चंदन कुमार का ब्यवहार ग्राहक के प्रति सही नही रहता है और गार्ड हमेसा वहाँ मौजूद नही पाएं जाते है। गार्ड की लापरवाही और कुब्यवस्था से किसी बड़ी घटना की आसंका बनी रहती है।
जीरादेई एस बी आई के ब्रांच मैनेजर के अनुसार ए टी एम रूम के कुल पाँच से दस ग्राहक ही अंदर रह सकतें है और जब ग्राहक अपना कार्य पूरा कर लें तभी दूसरे ग्राहक को अंदर जाने का आदेश है।




Recent Comments