जिला स्वच्छाग्रही संघ का गठन,प्रमोद कुमार सिंह बने संघ के जिलाध्यक्ष

डोरीगंज(सारण)-:
“””””””””
छपरा शहर के शिशु पार्क मे पुरे जिले के स्वच्छाग्रहियों ने एक बैठक की जिसमे सर्वसम्मति से जिला स्वचछाग्रही संघ का गठन किया गया ।
स्वच्छाग्रहियों ने संघ का गठन कर सर्वसम्मति से जिला पदाधिकारियों का का मनोनय किया जिसमे जिला अध्यक्ष पद पर सदर के स्वचछाग्रही प्रमोद कुमार सिंह को चुना गया ।
वही सचिव पद के लिए अजीत कुमार दुबे , उपाध्यक्ष पद पर नगरा से मजहर नेसार एवं मशरख के दिलीप कुमार को , प्रवक्ता पद पर रिविलगंज के नवलेश कुमार सिंह एवं जलालपुर की रिंकी मिश्रा को चुना गया जबकी कोषाध्यक्ष पद पर इसुआपुर की रिमझिम कुमारी को मनोनीत किया गया ।
अपने निर्वाचन के बाद जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने इसके लिए सबों को धन्यवाद देते हुए कहा कि मै सबों को साथ लेकर चलुंगा साथ ही स्वच्छाग्रहियों मान सम्मान की लड़ाई मिलकर लड़ेगें।
इस अवसर पर पुरे जिले से दर्जनों स्वचछाग्रही पहुँचे थे