तरैया 07.06.2020
प्रखंड के डुमरी छपिया में अश्लील भोजपुरी गाना बजाने से मना करने पर एक युवती को मारपीट कर घायल कर दिया गया है।घायल युवती ने तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें दारा सिंह,रणजीत कुमार व संजीव कुमार सिंह को अभियुक्त बनाया है।पीड़िता का कहना है कि उक्त लोग मेरे घर के सामने डेक पर गन्दा-गन्दा गाना बजा रहे थे।मना करने पर उक्त सभी लोग गाली- गलौज करने लगे।मुझे एवं मेरी माँ को ईट व डंडा से मारपीट कर घायल कर दिए।उक्त सभी लोग धमकी देते है कि अगर केश करोगें तो जान से मार देंगे।




Recent Comments