छपरा। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु दिनांक 01.09.2020 तक जिले में 1,05,346 (एक लाख पॉंच हजार तीन सौ छियालिस) संदिग्ध व्यक्तियों की सेम्पल की जॉंच कर ली गयी है। इस प्रकार पहली बार जिले में जॉंच का ऑंकड़ा एक लाख को पार कर गया है। जिलाधिकारी के निदेष के आलोक में अभी वर्तमान में सदर अस्पताल में लगे ट्रूनट मषीन से प्रतिदिन 200 से ऊपर संदिग्ध व्यक्तियों की जॉंच की जा रही है तथा जिले से औसतन 350 सेम्पल प्रतिदिन आटीपीसीआर मषीन से जॉंच के लिए आईजीएमएस, पटना भेजा जा रहा है। इसके अतिरिक्त रैपिड एन्टीजेन टेस्ट किट से प्रतिदिन अधिक-से-अधिक संदिग्ध व्यक्तियों की जॉंच की जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में सभी आवश्यक संसाधन यथा टेस्ट किट इत्यादि पर्याप्त मात्रा में जिले में उपलब्ध हैं। साथ ही जिले में लगातार कोरोना से पीडि़त व्यक्तियों की संख्या में कमी आ रही है। दिनांक 01.09.2020 को 7500 संदिग्ध व्यक्तियों की जॉंच के विरूद्ध मात्र 40 पोजिटिव केस पाये गये हैं। वर्तमान में जिले में कुल 473 केस एक्टीव हैं तथा जो भी पोजिटिव पाये गये व्यक्ति हैं, जो होम आइसोलेशन में हैं, उनका सदर अस्पताल में स्थापित नियंत्रण कक्ष से लगातार हालचाल लिया जा रहा है तथा मरीज की स्थिति के अनुसार उनका सदर अस्पताल में कार्यरत आईसोलेशन वार्ड में उनका ईलाज किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि माह जुलाई में जहॉं कोरोना केस की पॉजीटिविटी रिपोर्ट 12.16 प्रतिषत थी, वह माह अगस्त में घटकर 3.25 हो गयी है तथा माह सितम्बर में इसके और भी घटने की पूर्ण संभावना है। जिले में जितने भी कंटेनमेंट जोन बने हैं अथवा नये बन रहे हैं, उसमें सख्ती बरतते हुए सभी प्रकार की गतिविधियों एवं उसमें रह रहे लोगों के भ्रमण को पूरी तरह रोकने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा सभी अनुमण्डल पदाधिकारियों, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारियों एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों को दिया गया है। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है लोग अपने घर से आवश्यक होने पर ही निष्चित रूप से मास्क पहनकर ही निकलें। जिलाधिकारी द्वारा बिना मास्क पहनकर बाहर निकलने वाले व्यक्तियों पर जुर्माना लगाने तथा विभागीय नियमों का उल्लंघन करने वाले संबंधित व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा लोगों से भी अपील की गयी है कि निष्चित रूप से मास्क पहनकर ही बाहर निकलें तथा दो गज की दूरी बनाकर रहें। उनके द्वारा बताया गया है कि इन्हीं नियमों का पालन करने पर जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति में अपेक्षित सुधार हुआ है, जिसे बरकरार रखने के लिए सभी लोगों को आवष्यक निर्देषों का पालन करना जरूरी है।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की पिंकी बनी बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान
- बिहार के नीरज ने रचा इतिहास: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप पर शुरू की PhD
- डाक बंगला रोड पर आधा टूटा पेड़ दे रहा हादसे को न्योता
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दरियापुर में होंगे विशेष कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
- हरदिया चंवर को बचाने के लिए किसानों ने बनाई संघर्ष समिति, राजनाथ राय बने अध्यक्ष
- सारण: शवयात्रा के दौरान लापता हुए 18 वर्षीय युवक का शव 15 दिन बाद पोखर से बरामद
- सनातन सम्मान की हुंकार से गूंजा बक्सर, हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ नेतृत्व पर भी उठा सवाल
- बिजली की शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
- दुबवलिया-फुटानी बाजार सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
- छपरा में अजय सिंह और पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागत
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- सबडरमल इम्प्लांट रिमूवल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
- सड़क दुर्घटना में बाइकसवार मां पुत्र घायल,महिला की हालत गंभीर
- छपरा में लगी वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, करोड़ों के मामलों का हुआ निष्पादन
- महाराजगंज में रेल सुविधाओं का होगा विस्तार: सांसद ने महाप्रबंधक के समक्ष रखीं 21 प्रमुख मांगें, छपरा-मोतिहारी नई लाइन की भी उठी मांग
- सारण: जेपी सेनानी बलिराम गिरी के 105 वर्षीय पिता प्रहलाद गिरि का निधन, ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- प्राकृतिक खेती अपनाने से कम होगी रासायनिक खाद पर निर्भरता
- मढ़ौरा अनुमंडल को मिला पहला आईएएस एसडीओ: सैयद आदिल मोहसिन के पदभार ग्रहण पर प्रबुद्धजनों ने किया स्वागत
- मढ़ौरा में पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद का शहादत दिवस
- छपरा में दर्दनाक हादसा: कुत्ते को बचाने के चक्कर में ट्रक के नीचे कुचला गया बाइक सवार, मौके पर मौत; 3 घंटे तक जाम रहा NH-19
- सतजोड़ा बाजार में भरभराकर गिरा पीपल का पेड़, ठेला चालक की मौत
- जेपी यूनिवर्सिटी में छात्रों का फूटा गुस्सा: मार्कशीट-रिजल्ट की गड़बड़ियों और कड़े नियमों के खिलाफ तेज हुआ आंदोलन
- पानापुर के युवक की चेन्नई में संदिग्ध परिस्थिति में मौत,सूचना के बाद परिजनों में कोहराम
- सारण: ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार नियोजन का संदेश घर-घर पहुंचाएंगी एएनएम और आशा कार्यकर्ता
Recent Comments