सड़क दुर्घटना में 60वर्षीय महिला की मौत

पानापुर (सारण) : बुधवार को थानाक्षेत्र के सतजोड़ा में पिकअप की ठोकर से 60 वर्षीय रूपमती कुवँर की मौत हो गयी ।मिली जानकारी के अनुसार रूपमती कुवँर पति राजेन्द्र सिंह अपने गाँव सतजोड़ा भीसवां टोला से अपने पोते मनीष कुमार सिंह के साथ सतजोड़ा बाजार जा रही थी।तभी रास्ते में थोड़ी देर के लिए बैठकर आराम करने लगी।इसी बीच सतजोड़ा लखनपुर सड़क पर तेजी से आ रहे पिकअप ने रूपमती कुवँर को ठोकर मार दिया।जिससे मौके पर हीं उनकी मौत हो गयी।तथा पोते मनीष कुमार को भी हाथ में चोट लगी है।मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने खदेरकर पिकअप को पकड़ लिया।तथा ग्रामीणों ने गाड़ी तथा ड्राईवर को मौके पर पहुंची पुलिस को सौप दिया ।