राजद ने नुक्कड़ सभा के माध्यम से किया बिहार बंद का आह्वान

संजय विजित्वर (हाजीपुर)- हाजीपुर रेलवे जंक्शन परिसर के मुख्य द्वार पर आज सायंकाल नुक्कड़ सभा के माध्यम से 21दिसंबर को बिहार बंद का आह्वान किया। इस नुक्कड़ सभा में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम,राजद नेता डॉ मुकेश रौशन, मंगल बाबू, सिपाही राय,नागेन्द्र राय ,बासकित राय,लोजपा सेक्युलर के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा सहित दर्जनों नेता एन आर सी तथा मंहगाई, भ्रष्टाचार, आपराधिक घटनाओं के विरोध में 21 दिसंबर को बिहार बंद का आह्वान किया है। बाद में यह नुक्कड़ सभा शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहे पर अपनी बात रखेगी।




Recent Comments