*जानिए….सीवान में कहां और क्यों हुआ शिक्षक पर जानलेवा हमला*

✍दैनिक खोज खबर के लिए कुमार विपेंद्र/कु.उमेश पटेल की रेपोर्ट
सीवान : जिले के दारौंदा थाना के मध्य विद्यालय पूर्वी हड़सर में ग्रीष्मावकाश के बाद पहले ही जानलेवा शिक्षक कन्हैया सिंह पर अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया।बताते हैं कि उक्त शिक्षक एक बच्चे के  हत्या के  आरोपी थे। विभाग से निलंबनमुक्त होने और ग्रीष्मावकाश के बाद  स्कूल में योगदान करने पहुचे थे।तभी 
सुनियोजित षडयंत्ल के तहत शिक्षक श्री सिंह पर जानलेवा हमला हो गया।जिससे विद्यालय में अफरा-तफरी मच गयी।बताया जाता है कि उक्त शिक्षक कथित  हत्या के आरोप में लम्बे समय से जेल में रहने के कारण निलंबित थे।
जैसे ही कथित हत्या का आरोपी उक्त शिक्षक स्कुल में पहूंचा तब तक शिक्षक के पड़ोसी (जिसके बच्चे की हत्या का आरोप शिक्षक पर लगा था) व अन्य आधा दर्जन लोग शिक्षक को क्लास रूम से खींचकर बाहर ले आये और जमकर पिटाई करने लगे और मरनासन्न जानकर छोड़कर भाग खड़े हुए।।बीच-बचाव करने आये विद्यालय के अन्य शिक्षकों को भी बेरहमी से पीटा गया जिससे बचाव करने आये अन्य शिक्षक भाग खड़े हुए।शिक्षक की पिटाई से पूरे गांव में घंटो अफरा तफरी का माहौल बना रहा।फ़िलहाल स्थानीय लोगों के सहयोग से मरणासन्न शिक्षक को सीवान सदर अस्पताल में लाया गया है। जहां घायल शिक्षक का  प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया।घटना पर लोगों में तरह तरह की चर्चा है।लोगों का कहना है जिस तरह से यह घटना विद्यालय में बच्चों के सामने घटित हुई है।उससे बच्चों के कोमल मन पर इसकी भयावहता बहुत दिनों तक दुष्प्रभाव डालती रहेगी।