*सीवान : बिजली के लिए बड़हरिया में त्राहिमाम*
✍अख़लाक़ अहमद

बड़हरिया (सीवान)
: उफ़…ये गर्मी….गर्मी जाने का नाम नही लेती और ये बिजली रानी है कि आने का नाम नही लेती।
जी हां… बड़हरिया प्रखंड क्षेत्र में बिजली की लचर व्यवस्था ने सबको परेशान कर रखा है।बच्चे बूढ़े और महिलाएं सभी गर्मी से बेहाल हैं ऐसे में बिजली रानी की आँख-मिचौली हर किसी को खलती है।गर्मी से बेहाल लोग बीमार पड़ रहे हैं।

बड़हरिया पावर सब स्टेशन का 33 केवीए का बिजली मीरगंज से दिया जाता है।मगर मीरगंज फिडर की मनमानी ऐसी कि पूछिये मत।लोगों का कहना है कि मनमानी से ऐसा प्रतीत होता है कि बड़हरिया को समुचित बिजली इस गर्मी में तो न ही मिल पायेगा।बड़हरिया सब स्टेशन से जुड़े गांवों में 24 घंटे में मात्र 2 से ढाई घंटे ही बिजली मिल पा रही है।




Recent Comments