
मढ़ौरा । बिहार सरकर के निर्देश के अनुरुप प्रखंड में जातिगत जनगणना के प्रथम चरण का काम प्रगति पर है । प्रथम चरण की जनगणना का हाल जानने एसडीओ योगेन्द्र कुमार ने सोमवार को उच्च विद्यालय मढ़ौरा के सभागार में नोडल अधिकारियों एवं प्रवेक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें अबतक के कार्यों का लेखा जोखा लिया। वही किसी प्रकार की त्रुटि नहीं हो इसके लिए आवश्यक उपास्थित नोडल अधिकारियों एवं प्रवेक्षकों को आवश्यक दशा निर्देश दिए। बता दें कि पीछले दिन प्रखंड के इसरौली पंचायत में एसडीओ योगेंद्र कुमार ने पहूंच जाति आधारित जनगणना का निरीक्षण किया था। जिसके बाद उन्हें लगा कि कुछ जरूरी जानकारी सभी को साझा किया जाना जरूरी है। इसलिए उन्होंने सोमवार को एक समीक्षात्म बैठक कर गणना कार्यों की अधतन स्थिति को जाना और फिर जरूरी निर्देश दिए। एसडीओ ने बताया कि प्रथम चरण में 7 से 21 जनवरी तक गणना का कार्य संपादित किया जाना है । बता दे कि सरकार की अधिसूचना संख्या 9077, दिनांक 6 जून 2022 द्वारा बिहार में जाति आधारित जनगणना के प्रथम चरण में मकान का नंबरीकरण एवं संक्षिप्त मकान सूची के निर्माण का कार्य 7 से 21 जनवरी तक किया जाना है । इस कार्य के लिए सभी पंचायत में गणक का चयन कर गणना कार्य हेतु प्रतिनियुक्त किया जा चूका है । बीडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि सभी गणक जातिगत जनगणना के प्रथम चरण का कार्य शुरु कर दिए है । गणन कार्यों की मॉनिटरिंग किया जा रहा है । इस मौके पर बीडीओ सुधीर कुमार, बीपीआरओ सायमन प्राजक्ता, राजस्व अधिकारी तरुण रंजन, बीआरपी प्रमोद कुमार सिंह समेत नोडल अधिकारी एवं दर्जनों प्रवेक्षक थे।




Recent Comments