25 सितंबर को महा धरना प्रदर्शन को लेकर जिला पंच-सरपंच संघ की बैठक -:

डोरीगंज(सारण) -:
“”””””””””
|बिहार प्रदेश पंच-सरपंच संघ के नेतृत्व मे अपने 21 सूत्री माँगो के समर्थन मे सारण जिला पंच सरपंच के द्वारा आगामी 25 सितंबर को आयोजित महा धरना प्रदर्शन को ले सदर प्रखण्ड मुख्यालय परिसर स्थित आर सेठी भवन मे रविवार को जिलास्तरीय पंच सरपंचो की एक महा बैठक आयोजित की गई जिसमे जिले के विभिन्न प्रखंडो से सैकड़ो की संख्या मे पंच सरपंच प्रतिनिधियो ने हिस्सा लिया जिसकी अध्यक्षता मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे पंच सरपंच संघ बिहार प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला व सारण पंच सरपंच संघ के प्रमण्डलीय प्रभारी अरूण कुमार सिंह की अगुवाई मे सारण पंच सरपंच संघ की अध्यक्षा श्रीमती संध्या चौहान ने किया
सारण जिला पंच सरपंच की अध्यक्षा संध्या चौहान ने किया
बैठक को संबोधित करते हुए बिहार पंच सरपंच के प्रदेश सचिव अमोद कुमार निराला ने कहा कि बिहार सरकार लगातार पंच सरपंचो के अधिकारो का हनन कर रही है किन्तु अब यह बर्दाश्त नही किया जाएगा अपनी 21 सूत्री माँगो के साथ अब यह संघ सभी जिलो मे धरना प्रदर्शन कर अपने अधिकारो की लड़ाई की आगाज करेगे जिसके विरोध मे 25 सितंबर को सारण जिला पंच सरपंचो का महा धरना प्रदर्शन प्रदेश मे एक नजीर हो जिसमे अधीक से अधीक पंच व सरपंच प्रतिनिधि हिस्सा ले ।
सरपंचो के इस महा बैठक मे जो 21 सूत्री माँगे शामिल है उनमे सरपंचो के वर्ष 2008 से वर्ष 2018 तक के लंबित मानदेय विशेष भत्ता कन्टेन्जेसी भवन का किराया तथा पंचम वित्त आयोग के द्वारा अनुशंसित फ़र्नीचर मद की राशि समेत ग्राम कचहरियो को प्राप्त 42 धाराओ के तहत माननीय व्यवहार न्यायालय स्थानीय थाना तथा अनुमण्डल के द्वारा वाद सुपुर्द करने तथा चौकीदार आदेशपाल कम्प्यूटर ऑपरेटर तथा भू मापक अमीन सहित वेतन भत्ता एवं पेशन सुरक्षा देने के साथ सरपंचो को पूर्ण बीमा के साथ स्वास्थ्य सुविधा भी प्रदान करे साथ ही सरपंचो को एम एल सी चुनाव मे प्रथम वरीयता का अधिकार मिले ।




Recent Comments