बैंक से रूपए निकाल बाहर निकल रहें ग्राहक से सीढ़ी पर 30 हजार नकदी लूट भाग रहे थे की बात कह हल्ला मचाया

मढ़ौरा। बुधवार को स्टेशन रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया से रुपए निकालकर निकाल कर बाहर निकल रहें व्यक्ति से बैंक के सीढ़ी पर ही लुटेरों ने रोककर ₹30000 नकद लूट का प्रयास किया और हो हल्ला पर भागने लगे, लेकिन पीड़ित व्यक्ति रुपए की लूट की बात कह हो हल्ला करते हुए अपराधियों के पीछे दौड़ लगाई । जिससे अपराधी गाड़ी छोड़ गोला बाजार होकर डबरा नदी की ओर भाग गए। तबतक रोड पर स्टार्ट खड़ी गाड़ी को देखकर पुलिस को लोगों ने सूचना दी और मोबइल पुलिस आकर गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया और लोगों की सूचना पर बाजार से भागे तीन अपराध कर्मियों को पीछा कर नदी के किनारे नीचे की तरफ़ से भाग रहे दो लुटेरों को पकड़ लिया। पीड़ित बैंक ग्राहक स्थनीय पकहाँ गांव निवासी सूखल महतो बताया गया है।पकड़े गए अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। अपराधियो की पहचान और बरामद चार पहिया वाहन स्विफ्ट कार के ऑनर की तहकीकात करने में पुलिस जुटी हैं।