कहा-नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते नहीं थमेगा मौत का सिलसिला

राष्ट्रपति शासन के लिए अब कितनी मौतों का इंतजार

अमनौर(सारण)। तथाकथित जहरीली शराब कांड को लेकर अमनौर पहुंचे लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर बरसते हुए कहा कि जिस तरह इस कानून के विफलता पर मुख्यमंत्री मौन बने हुए हैं इससे साफ साबित होता है कि यह अब मृत्यु नहीं बल्कि हत्या हो रही है. जिस मुख्यमंत्री से एक कानून नहीं संभलेगा वह पूरे बिहार को कैसे संभालेगा.अगर गृहमंत्री रहते कानून नहीं संभल रहा तो प्रदेश के मुख्यमंत्री से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए था. उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री बने हैं राज महल में बसने के लिए नहीं. वहां से बाहर निकले और मिले इस पीडित परिवारों से और पोछें इनके आंसू. जिस तरह से इनके गृह जिले नालंदा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, चम्पारण ,वैशाली फिर छपरा हर जगह एक ही प्रकार की घटना बार बार हो रही है उसी तरीके से, वहीं प्रशासन  लीपापोती करने का काम कर रही है. पोस्टमार्टम नहीं कराते हैं लोगों को डराते हैं. शराब बंदी कानून बनाया आपने लोगों को मारने के लिए कि उसके बेहतरी के लिए .  सिर्फ शराब बंदी,शराब बंदी करने के बाद भी मुख्यमंत्री इस कानून को धरातल पर नहीं ला सके. इसीलिए हम लोगों ने महामहिम राज्यपाल से आग्रह किया कि बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने का अब उचित समय है. राष्ट्रपति शासन के लिए अब और मौतों का इंतजार नहीं किया जा सकता.ऐसे गिरोहों का शासन प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है. जहरीली शराब बनाने वाले लोगों ने अपनी जड़ों को इतना मजबूत कर लिया है कि एक व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं होते. शराब से जो राजस्व आता था तो उसे बंद करके एक पैरलल इकनॉमी खड़ी कर दी है.यह सारा अवैधधंधे का पैसा है इनके खाता में जाता है. उन्होंने कहा कि जबतक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है तबतक यह मौत का सिलसिला नहीं थमेगा. मालूम हो कि पिछले पांच दिनों से  जिले के अमनौर, मकेर,दरियापुर व मढौरा में एक दर्जन से अधिक लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से कोहराम मच गया है. मृतक के परिजन जहां जहरीली शराब पीने से मौत बता रहे हैं. वहीं प्रशासन अब इससे इंकार नहीं कर रहा है. प्रशासन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चलने की बात कह रही है.