मांझी(सारण): रविवार की रात जयप्रभा सेतु के नीचे सरयू तट से बरामद युवक के क्षत विक्षत शव का पोस्टमार्टम हो गया पर चालीस घण्टे बाद भी शव का शिनाख्त नही हो सका है। इस बीच थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने बताया कि गोली लगने से नही बल्कि रड के चोट से युवक के मारे जाने की आशंका है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उसकी मृत्यु कैसे हुई। फिलहाल पुलिस मृतक के शव के शिनाख्त के लिए परिजनों की तलाश कर रही है। हालांकि शव अभी भी पुलिस की निगरानी में रखा गया है।
यह बात स्पष्ट है कि जिस स्थान से शव बरामद हुआ हत्या वहीं की गई थी चूंकि वहां खून जमें होने के कारण पानी का रंग लाल हो गया था। बावजूद इसके वहां हत्याकांड को अंजाम देने जैसा पर्याप्त जगह नही है। गमछे से बंधे दोनों हाथ लाल गमछा से बंधे होने तथा दोनों हाथों को मारकर तोड़ दिए जाने के अलावा शरीर पर जख्म के अन्य निशान मौजूद रहने के कारण यह स्पष्ट है कि हत्या के पहले उसकी जमकर पिटाई की गई होगी। दाहिने हाथ पर काले रंग से अंग्रेजी का के तथा बिच्छू का चित्र अंकित था। मृतक ने हाथों में मेंहदी रचा रखी थी। उसके बड़े बड़े बाल थे। पुलिस शव का फोटो व बीडीओ वायरल कर परिजनों को तलाश रही है।




Recent Comments