जन्मोत्सव के अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा
रवि रंजन सिंह की रिपोर्ट 
बिहारशरीफ
जिले के बिहारशरीफ शहर मे भगवान श्री राम का जन्मोत्सव को लेकर धूमधाम से जूलूस निकाली गई। जिसमें लाखों कार्यकर्ता इस जुलूश मे भाग लिये। वहीं प्रत्यक्ष दर्शियों का मानना है कि नालंदा जिले के बिहारशरीफ मे यह नजारा कभी पहले देखने को नही मिला था। लोग डीजे का उपयोग नही कर रहे थे। वहीं बड़े बड़े घोड़े पर सवार होकर लोगो ने पूरे शहर मे जुलूश निकाला। वहीं विभिन्न प्रकार की झांकियां भी प्रस्तुत की गई। बता दें कि जिले का यह दृश्य जो कि तोपों से भी फूल बरसाये जा रहे थे। झांकी देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गये। वहीं भगवान राम की जयघोष से पूरे जिले का माहौल भक्तिमय हो गया। गेड़ूया वस्त्र धारण कर कार्यकर्ताओं ने शहर के सभी चौक चौराहें से होकर जुलूश निकाला। वहीं जिले मे प्रथम वार अभूतपूर्व विराट शोभा यात्रा निकाली गई। रामनवमी उत्सव के अवसर पर महिलायें भी किसी से कम नही शहर के काफी संख्या मे महिलायें सड़क पर जुलूश मे शिरकत की। वहीं झांकिया से भी यह प्रस्तुती किया गया कि किस प्रकार से सेना के सैनिक हमारे भारत माता की रक्षा करने मे जुटे हुए है। यह आकर्षण का केन्द्र रहा। बता दें कि शोभा यात्रा के दौरान लगभग पांच किलोमीटर सड़क मार्ग पर केसरिया झंडा व भगवा वस्त्र धारण किये राम भक्तों की जत्थे ही जत्थे नजर आ रहे थे। यह शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरा। वहीं जुलूश मे व्यस्त लोगो के सेवा के लिए जगह जगह पर पानी के स्टॉल भी लगाये गये थे। यह जुलूश सभी पार्टी से उपर उठकर भक्तिमय माहौल मे निकाली गई। यात्रा मे युवा वर्ग के साथ साथ ही बड़ी संख्या मे व्यस्त, महिलायें और बच्चों ने भी भाग लिया। वहीं मोटरसाईकिल सवार रामभक्तों ने भी शहर के सभी मार्गो पर सुगम बनाने के लिए लगातार चक्कर लगाते रहे। जिले के बजरंग दल के कार्यकर्ताओं एवं अन्य संघों के द्वारा यह जुलूश निकाली गई। वहीं जिला प्रशासन की ओर से जिले के हरेक चौक चौराहे पर यह जूलूश को लेकर सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। वहीं शहर मे गाड़ियों के प्रवेश पर भी रोक थी। जिससे की जुलूश निकालने वाले किसी भी भक्त को किसी प्रकार की कोई दिक्कत या परेशानी नही आये। वहीं इस जुलूश को लेकर जिलाधिकारी डा. त्यागराजन एसएम एवं पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष भी तत्पर दिखे और मुआयना करते नजर आये। काफी संख्या मे पुलिस बल की तैनाती की गई थी।