
प्रेमी युगल की करायी शादी
रवि रंजन सिंह की रिपोर्ट
बिहारशरीफ (नालंदा)
न कोई बैंड-बाजा, न कोई बरात सिर्फ 10 मिनट में शादी हो गई। कुछ ऐसा ही मामला स्थानीय थाना क्षेत्र सैदनपुर गांव में बुधवार की संध्या घटी। मामला प्रेम बिवाह की है। नगरनौसा थाना क्षेत्र के सैदनपुर ग्राम निवासी अनिल प्रसाद के पुत्र राजू कुमार एवं चंडी थाना क्षेत्र के अकैड ग्राम निवासी स्वर्गीय श्रवण महतो की पुत्री लवली कुमारी ने गांव के ही देवी स्थान मंदिर में शादी कर ली। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगरनौसा थाना क्षेत्र के सैदनपुर ग्राम निवासी अनिल प्रसाद के पुत्र राजू कुमार एवं चंडी थाना क्षेत्र के अकैड ग्राम निवासी स्वर्गीय श्रवण महतो की पुत्री लवली कुमारी दोनों करीब बर्षों से एक दूसरे से प्यार करते थे कि रामनवमी के दिन लड़के के माता को दोनों के रिश्ते के बारे में किसी से भनक मिली तो आननफानन में दोनों रिश्तेदारों ने आपस मे मिल नगरनौसा थानाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सअनि तेज नारायण राय एवं शस्त्र बल की मौजूदगी में दोनों प्रेमी युगल का बिवाह सम्पन हुआ। मौके पर प्रमुख, सरपंच और गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।




Recent Comments