
दरियापुर(सारण)।जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सिवान कार्यकर्ता सम्मेलन में जाने के क्रम में दरियापुर प्रखंड परीक्षण चौक के समीप युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष जी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। गुड्डू सिंह के द्वारा एवं स्थानीय लोगों के शिकायत पर कि अभी तक बाढ का GR की राशि नहीं मिलने का शिकायत एवं दरियापुर अंचलाधिकारी के द्वारा GR राशि देने में भी भेदभाव किया जा रहा है ।।प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा ने आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव मौके पर फोन लगाकर 1 सप्ताह के अंदर GR राशि दरियापुर प्रखंड में जिन लोगों का बच गया है, अविलंब भुगतान कराने का आदेश दिया है।। साथ ही किसी भी किसानों के साथ GR की राशि में भेदभाव नहीं किया जाएगा। अभी तक दरियापुर प्रखंड में 22000 किसानों को GR की राशि प्राप्त हो चुका है।। एवं 12000 किसान जीआर की राशि से वंचित है। सभी लोगों को राशि उपलब्ध करा दिया जाएगा।। जदयू कार्यकर्ताओं के द्वारा बैंड बाजा एवं माला अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह अखिलेश सिंह विजेंद्र सिंह जय प्रकाश सिंह, मुकेश कुमार सत्येंद्र दुबे राकेश माझी राहुल कुमार राजपूत और पाजी शैलेंद्र सिंह पैक्स अध्यक्ष अमृतेश कुमार सिंह नीरज कुमार विश्व मोहन सिंह डॉ अर्जुन प्रसाद यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा जी का स्वागत किया।।




Recent Comments