
जदयू अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर तनवीर हसन के मनोनयन से हर्ष, दी गयीं बधाईयां
👉परवेज़ अख्तर/सीवान;
सिवान : जिले के तरवारा बाजार स्थित जेडीयू के बरिष्ठ नेता तथा प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मोर्चा जेडीयू अब्दुल करीम रिजवी के आवास पर मंगलवार को बैठक कर जेडीयू के नवनियुक्त अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तनवीर हसन के मनोनयन पर हर्ष जताते हुये बधाई दी गई। सूबे के मुख्यमंत्री सह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को भी बधाई दी और कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश की बागडोर तनवीर हसन को सौंपी है। जिससे पूरे प्रदेश के अल्पसंख्यको में मुख्यमंत्री के नीति व सिद्धांत के प्रति लगाव के कायल हो गए है। उक्त बातें जेडीयू के बरिष्ठ नेता अब्दुल करीम रिजवी ने कही। श्री रिजवी ने बताया कि तनवीर साहब के मनोनयन से अकलियतों में एक नए ऊर्जा का संचार होगा ।जिससे अल्पसंख्यकों को नही ऊर्जा प्रदान होगी। श्री रिजवी ने नवमनोनित प्रदेश अध्यक्ष को बधाई एवम शुभकामनाये देते हुए माननीय मुख्यमंत्री के प्रति भी खुशी जाहिर की और बधाई दी। इस मौके पर बधाई देने वालो में पूर्वजिलाध्यक्ष मंसूर आलम, जफर अहमद गनी,मुस्ताक अहमद,अनवर सिवानी, मरगूब सईद, मौलाना मोहम्मद अली,मौलाना अब्दुल हमीद,अब्दुल खालिद,रिजवान अहमद समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।




Recent Comments