दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में दो प्राथमिकी दर्ज
लकड़ी नबीगंज (सिवान) : ओपी क्षेत्र के लछुआ गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में शुक्रवार को दोनों पक्षों द्वारा थाने में आवेदन देकर एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में लछुआ गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद राय की पत्नी कलावती देवी ने गांव के ही नागेंद्र लाल श्रीवास्तव समेत चार लोगों को नामजद किया है, वहीं दूसरे ओर से नागेंद्र लाल श्रीवास्तव के पुत्र रजनीश कुमार श्रीवास्तव के सुरेंद्र प्रसाद राय समेत छह लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
——-