सिवान :20/20 मुकाबले में कोल्हुआ की टीम की शानदार जीत
•राजद नेता राजकिशोर गुप्ता ने फीता काट कर किया सेमीफाइनल मैच का किया उद्घाटन।
•उद्घाटन के मौके पर पूर्व विधायक मानिकचंद्र राय रहे मौजूद।
#परवेज अख्तर

भगवानपुर/सीवान
भगवानपुर कालेज खेल मैदान में प्रत्येक बर्ष की भाॅति इस बर्ष भी क्रिकेट टुर्नामेन्ट का आयोजन किया। जिसका सेमीफाइनल मुकाबले का उद्घाटन शनिवार को राजद नेता राजकिशोर गुप्ता ने फीता काट कर किया जहां मौके पर पूर्व विधायक मानिकचंद्र राय मौजूद रहे।ज्ञात हो कि चौधरी इंटरप्राइजेज के सौजन्य से कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया और शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबला कोल्हुआ और जलालपुर के बीच खेला गया, जिसमें टस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में जलालपुर की टीम मात्र 176 रन ही बना सकी।रन का पिछा करने उतरी कोल्हुआ की टीम मात्र छः विकेट खोकर मात्र चौदह ओभर में ही जीत हासिल कर ली।मैच के हरफनमौला खिलाड़ी मंजित कुमार रहे जिन्होंने 6छक्का लगा कुल 84रन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम कर लिया।मैच रेफरी मनु कुमार व गुड्डू उर्फ धोनी रहे




Recent Comments