छपरा विधायक के पहल से फिर जगमग हुआ ओवरब्रिज

छपरा:
विधायक डॉ सी एन गुप्ता की पहल से शहर के साढ़ा ढ़ाला ओवरब्रिज की स्ट्रीट लाईट पुनः जलने लगी। ज्ञात हो कि पूर्व में स्थानीय विधायक ने जिलाधिकारी के साथ बैठक में इस मुद्दे पर यथाशीघ्र काम करने को कहा था। इसी दौरान जिलाधिकारी ने नगर निगम के प्रभारी आयुक्त को नगर निगम क्षेत्र मे ओवरब्रिज होने के कारण उसपर काम करने का निर्देश दिया।
इस आदेश पर उचित कारवाई हेतु माननीय विधायक को भी प्रतिलिपि जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त हुई। विगत दिनों नगर निगम के प्रभारी आयुक्त से विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने सर्किट हाउस में बैठक के दौरान कार्य प्रगति की जानकारी मांगी थी जिस पर प्रभारी आयुक्त ने अविलंब स्ट्रीट लाईट जलाने की बात कहीं थी। विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने बताया कि ये एक गंभीर मुद्दा था जिसका निराकरण अत्यंत ही आवश्यक था।उन्होंने बताया कि लगातार लाईट बंद रहने से कुछ लाईट नहीं जल रहे है जिसकों यथाशीघ्र ठीक करने को संबंधित अधिकारी को कहा है। स्ट्रीट लाईट जलने से लोगों में काफी हर्ष है।




Recent Comments