छपरा। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा बिहार प्रदेश के प्रमंडलीय बैठक छपरा सीवान गोपालगंज की छपरा के जन्नत पैलेस में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जय नाथ चौहान ने कहा ओबीसी मोर्चा से प्रतिनिधि पंचायत स्तर तक अपनी कमेटी को मजबूत करें तथा आने वाले पंचायती चुनाव में बढ़-चढ़कर ओबीसी की भागीदारी हो। 1935 की जनगणना के अनुसार भारत में हमारी उपस्थिति 52% है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा पहले ओबीसी मोर्चा भारतीय जनता पार्टी ने ही बनाया है और इसको सशक्त करने के लिए हमें प्रयत्नशील रहना होगा। 39 मंडलों में हमारे ओबीसी के मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारी होने चाहिए जहाँ कहीं भी कठिनाई हो वहाँ हम सब मिलकर मोर्चा का गठन करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा छपरा सारण के जिला अध्यक्ष दयानंद उर्फ पप्पू चौहान ने की। इस अवसर पर राम पुकार चौहान, जिला अध्यक्ष सिवान प्रदेश मंत्री शत्रुघ्न भगत, जिला प्रभारी सारण गोपाल शर्मा, सिवान जिला प्रभारी सुदर्शन ठाकुर, गोपालगंज जिला प्रभारी विजय चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश फैशन, पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह, रमेश प्रसाद, उपाध्यक्ष रवि प्रकाश गुप्ता, राजू कुमार प्रसाद, मनमोहन कुमार, चंदन कुमार, जितेंद्र कुमार, श्याम बिहारी, अभिषेक कुमार, महामंत्री रामबाबू प्रसाद, सुजीत कुमार मोर, मंत्री सुरेंद्र पंडित, सुधीर महतो, राजू गिरी चौहान, प्रमोद कुमार, उमेश कुमार, कैलाश महतो कोषाध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता जिला महामंत्री शांतनु कुमार जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह उपाध्यक्ष जयशंकर बैठा क्षेत्रीय प्रभारी चरणदास सत्यानंद सिंह, तारा देवी, गायत्री देवी, विधि प्रकोष्ठ के संयोजक मनोज कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष अनुरंजन प्रसाद, सुशील सिंह, रवि भूषण मिश्रा, अनिल सिंह , संजय चन्द्रवंशी आदि काफी संख्या में ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।