सिवान :17 को आएगी मंत्रालय की टीम करेगी पूछताछ
-#एक साल में स्वच्छता पर कितना काम हुआ है शहरवासियों से जानकारी लेगी
# देश स्तर पर चार हजार सात नगर निगम की ले रही है जानकारी मंत्रालय की टीम
#प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले को मिलेगा स्पेशल पुरस्कार
#प्रवेज़ अख्तर
सिवान :  
केंद्र सरकार के आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा चार जनवरी से स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता-2018 पूरे देश में शुरू गया है। इसको लेकर मंत्रालय से एक टीम 17 जनवरी को सिवान नगर परिषद पहूंच रही है। देश भर के चार हजार सात नगर निकायों को स्वच्छता की स्तिथि धरातल पर देखने के लिए यह टीम यहां पहुँच रही है। देश के अन्य शहरों के अलावा सिवान जिले के नगर परिषद एवं नगर पंचायत भी इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में शामिल है। शहरों को स्वच्छता के मामले में  खुद को बेहतर साबित करने की चुनौती है। यह टीम शहर में स्वच्छता के लिए क्या कदम उठाया गया है इसका जायजा लेगी। नगर वासियों के डोर टू ड़ोर जाकर स्वच्छता की जांच करेगी। इस दौरान यह टीम कागजातों का भी जांच करेगी। स्वच्छता के लिए वार्ड पार्षदों से भी बात कर सकती है। इसमे सबसे अच्छी बात यह है कि जो नगर परिषद अव्वल आएगा स्वच्छता में उसको मंत्रालय द्वारा पुरुस्कृत किया जाएगा। पुरुस्कार के लिए भी दो तारा के प्रावधन बनाई है मंत्रालय की टीम ने। जो प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाते है उन्हें स्पेशल पुरुष्कार मिलेगा। वही जो एक से सौ के बीच मे स्थान बनाते है उन्हें भी पुरष्कृत किया जाएगा। इस बार यह टीम डॉक्यूमेंटेशन में निकायों को जानकारी लेगी कि कितने घरों से डोर-टू-डोर कचरे का उठाव हो रहा है। टीम शहर में सफाई व्यवस्था और कचरा प्रबंधन का जायजा लेगी। शौचालयों के निर्माण और उनकी साफ-सफाई की जानकारी लेगी। वहीं, लोगों से शहर की सफाई व्यवस्था से संबंधित सवाल भी पूछेगी। अगर इन सवालों का जवाब सकारात्मक हुआ, तो शहरों को अंक मिलेंगे और अगर लोगों के जवाब नकारात्मक हुए, तो शहर की रैंकिंग भी घटेगी।

कहते है कार्यपालक पदाधिकारी केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण का कार्य शुरू हो गया है। 17 जनवरी को मंत्रालय की टीम सिवान आ रही है। हमारी कोशिश होगी कि नप का भी बेहतर प्रदर्शन करे।
– बसंत कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, सिवान