छपरा। छपरा को महानगर के रूप में तैयार करने को लेकर जिलाधिकारी निलेश चंद्र देवरे के कार्यालय कक्ष में इंफ्राटेक के द्वारा एक प्रेजेन्टेशन दिया गया। इंफ्राटेक के कंसल्टेंट के द्वारा बताया गया कि इस पर प्रेजेंटेशन का मुख्य उद्देश छपरा शहर को आधुनिक रूप से विकसित करने के लिए टाउन प्लानिंग का निर्माण किया जाना था। जिलाधिकारी डॉ देवरे ने कहा कि जनसंख्या के वृद्धि देखते हुए शहर के समुचित समुचित विकास को लेकर खासकर भविष्य के लिए सुगम यातायात हर तरह की सामाजिक आर्थिक एवं वाणिज्यिक गतिविधियों के स्थान, पार्क एवं अन्य जरूरी संसाधनों के विकास को लेकर एक सुंदर और विकसित छपरा शहर का निर्माण कैसे किया जाय। इस पर इंफ्राटेक एजेंसी के द्वारा एक प्रेजेंटेशन दिया गया ।ताकि उच्चाधिकारियों को विकास संबंधी प्रेजेंटेशन को बताया जाएगा।जिलाधिकारी ने इसमें आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए नगर आयुक्त एवं शहर समाहर्ता को जरूरी निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला अधिकारी के साथ छपरा समाहर्ता डॉक्टर गगन कुमार, नगर आयुक्त संजय कुमार उपाध्याय तथा अनुमंडल पदाधिकारी अरूण कुमार सिंह उपस्थित थे।